Site icon Khabribox

अमेरिका में भारतीय छात्र पर चाकू से हुआ हमला, अस्पताल में मौत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिका से जुड़ी खबर सामने आई है।

भारतीय छात्र की मौत

अमेरिका के इंडियाना शहर के एक जिम में भारतीय छात्र वरूण राज पुचा 24 साल पर सरेआम चाकू से हमला किया। अस्पताल में छात्र की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के इंडियाना राज्य में स्थित एक फिटनेस सेंटर में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस विश्वविद्यालय में छात्र पढ़ाई कर रहा था, उसने यह जानकारी दी। वलपरासियो विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान के छात्र वरुण पर 29 अक्टूबर को एक जिम में हमलावर जॉर्डन एंड्राड ने चाकू से हमला किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसपर धारदार हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।

Exit mobile version