Site icon Khabribox

ब्रिटेन में भारतवंशी युवाओं का डंका: 23 वर्षीय तुषार कुमार ने रचा इतिहास, बने सबसे युवा मेयर, संभाल ली पूरे शहर की कमान


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ब्रिटेन की राजनीति में भारतीय समुदाय का दबदबा और मजबूत होता जा रहा है।

मिली यह जिम्मेदारी

जिसके बाद अब इसी कड़ी में एक नया इतिहास रचते हुए 23 वर्षीय भारतीय मूल के युवा तुषार कुमार ने मेयर पद पर जीत दर्ज की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही वे ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं। तुषार को पूर्वी इंग्लैंड के एल्स्ट्री एंड बोरहमवुड टाउन काउंसिल का नया मेयर चुना गया है।पिछले सप्ताह आयोजित एक भव्य समारोह में निर्वर्तमान मेयर डैन ओजारोव ने तुषार कुमार को पारंपरिक “चेन ऑफ ऑफिस” सौंपकर औपचारिक रूप से मेयर की जिम्मेदारी दी।

Exit mobile version