देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते अप्रैल में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। जिसमे आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों की जान ली। जिसके बाद भारत की भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
इतने फीट ऊंचाई से लगाई छलांग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अभियान को देश दुनिया से काफी समर्थन भी मिला। इसके बाद देशभर में तिरंगा शौर्य यात्राएं निकालकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली और देश की सबसे कम उम्र की महिला स्काई डाइवर अनामिका शर्मा ने भारतीय सेना को अनोखे अंदाज में सलामी दी है। अनामिका ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लाल ध्वज लेकर थाईलैंड के बैंकॉक में आसमान से 12,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। अनामिका की यह साहसिक छलांग भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे लगाई गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
10 वर्ष की उम्र में की पहली स्काई डाइव
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनामिका शर्मा भारत की पहली महिला स्काई डाइविंग प्रशिक्षक बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मात्र 10 वर्ष की उम्र में पहली स्काई डाइव करने वाली अनामिका अब तक 300 से अधिक स्काई डाइव कर चुकी हैं। वही जनवरी 2024 में उन्होंने थाईलैंड में 13 हजार फीट की ऊंचाई से राम मंदिर का ध्वज लेकर स्काई डाइव की थी। जिससे वह काफी चर्चा में भी आई थी।