Site icon Khabribox

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन, 08 गोल्ड, 10 सिल्वर समेत 24 पदकों के साथ खत्म किया अभियान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है।

भारत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन छह मेडल के दम पर भारत ने कुल 24 पदक जीते और अपने अभियान को खत्म किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय खिलाड़ी प्रतियोगिता के आखिरी दिन शनिवार को तीन रजत और इतने ही कांस्य पदक जीते। पारुल चौधरी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरा रजत पदक जीता। भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव दूसरे स्थान पर रहे जबकि धावक अनिमेष कुजूर ने राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ते हुए कांस्य पदक जीता। विथ्या रामराज और पूजा ने भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते। अभिनया राजराजन, स्नेहा एसएस, श्राबनी नंदा और नित्या गंधे की चौकड़ी ने महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले में सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 43.86 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। भारत का अभियान इस तरह आठ स्वर्ण, 10 रजत और छह कांस्य पदकों के साथ खत्म हुआ।

Exit mobile version