Site icon Khabribox

लांच हुआ भारत का पहला IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम, आतंकी और उग्रवादी हमलों से निपटने के लिए अहम कदम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लांच हो गया है।

जांच की गुणवत्ता के साथ-साथ बढ़ेगी गति

जिसे भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लांच किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बीते शुक्रवार को भारत के पहले राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम का वर्चुअल उद्घाटन किया। बताया कि देश में आतंकी और उग्रवादी हमलों से निपटने के लिए यह एक अहम कदम है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आने वाले समय में इस सिस्टम को और बेहतर बनाया जाएगा, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि NIDMS को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) द्वारा विकसित किया गया है। NIDMS के माध्यम से देशभर में बिखरे हुए विभिन्न प्रकार के डेटा को केंद्रीकृत कर एक ही प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इससे आतंकवादी घटनाओं की आपसी लिंकिंग का पता लगाना आसान होगा और जांच की गुणवत्ता के साथ-साथ गति भी बढ़ेगी।

मिलेगी यह जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में एनएसजी के डायरेक्टर जनरल ब्रिघु श्रीनिवासन ने बताया कि पिछले 11 महीनों में NSG ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर इस सिस्टम को तैयार किया है। यह सिस्टम IED यानी देसी बम से जुड़ी जानकारी को एक जगह इकट्ठा करेगा। इससे बम धमाकों के बाद जांच में मदद मिलेगी और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा।

Exit mobile version