Site icon Khabribox

भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने शतरंज में रचा इतिहास, दूसरी बार जीता विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने इतिहास रचा है।

हम्पी ने शानदार अंदाज में किया साल का अंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने रविवार को इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप खिताब जीता है। 37 वर्षीय हम्पी ने 11 में से 8.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। यह भारतीय ग्रैंडमास्टर के लिए एक निर्णायक जीत बनीं। रैपिड शतरंज के अलावा हम्पी ने अन्य प्रारूपों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हम्पी ने इससे पहले 2019 में जॉर्जिया में यह प्रतियोगिता जीती थी।

Exit mobile version