Site icon Khabribox

भारत के महान बल्लेबाज व पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर को‌ मिला बड़ा सम्मान, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से हुए सम्मानित

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर को सम्मानित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन तेंदुलकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हैं। जिसमें दिग्गज श्री सचिन तेंदुलकर को प्रतिष्ठित कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला है। बीते शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने वार्षिक समारोह में सचिन को सम्मानित किया। जिसमें बीसीसीआई के वार्षिक नमन पुरस्कार समारोह में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान पूर्व खिलाड़ी को उसके शानदार करियर में उपलब्धियों के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है और इसे क्रिकेट में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है। यह पुरस्कार कर्नल सी.के. नायडू (1895-1967) के नाम पर रखा गया है। जो भारत के पहले टेस्ट क्रिकेट कप्तान थे। पुरस्कार में एक ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।

यह पुरस्कारों से हुए हैं सम्मानित

इससे पहले सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए 2014 में सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्हें 1994 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं 1997 में खेल रत्न, 1999 में पद्म श्री, 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

Exit mobile version