Site icon Khabribox

Google Maps को टक्कर देने आया भारत का स्वदेशी ऐप Mappls, जहां भी जाना हो यह मैप बताएगा सटीक लोकेशन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत में अब आपको भारतीय मैप Mappls की सुविधा मिलेगी।

जहां जाना हो वहां की दिखाएगा लोकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में स्वदेशी ऐप भारतीय मैप Mappls की एंट्री हो गई है। इस संबंध में केंद्रीय रेल एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है ‘स्वदेशी Mappls बाय MapmyIndia, Good features.. must try!’। वीडियो में कह रहे हैं कि वो Mappls की टीम से मिले हैं और इस मैप में कई खासियते हैं। आगे उन्होंने कहा कि ओवरब्रीज और अडरपास आता है तो वहां पे एक थ्री डायमेंशनल जंक्शन व्यू आता है। किसी बिल्डिंग में मल्टिपल फ्लोर्स हैं तो भी ये मैप बताता है कि किस शॉप में जाना है। लोगों को भी इसे ट्राई करना चाहिए। मंत्री ने कहा जल्दी ही रेलवे और Mappls के बीच MoU साइन किया जाएगा ताकि जितने भी अच्छे फीचर्स इस सर्विस में दिए गए हैं उसे यूज किया जा सके।

फीचर काफी शानदार

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले केंद्रीय रेल एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने MapmyIndia द्वारा निर्मित स्वदेशी नेविगेशन ऐप Mappls का उपयोग किया और इसकी विशेषताओं का अनुभव किया था।

Exit mobile version