Site icon Khabribox

भारत का स्वदेशी ‘काल भैरव’ ड्रोन की क्रोएशिया में दहाड़, जीता सिल्वर मेडल, दुश्मन होगा पलभर में तबाह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज हम बात कर रहे हैं भारत के स्वदेशी ‘काल भैरव’ ड्रोन की।

चर्चा में ‘काल भैरव’ ड्रोन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रोएशिया के जाग्रेब में 23rd International Exhibition of Innovations 2025 आयोजित हुआ। जिसमें भारत के स्वदेशी ‘काल भैरव’ ड्रोन ने सिल्वर मेडल जीता है।

ड्रोन की खास खासियत

रिपोर्ट्स के मुताबिक काल भैरव E2A2 भारत का पहला AI-आधारित Medium Altitude Long Endurance (MALE) स्वायत्त कॉम्बैट ड्रोन है। इसे भारतीय कंपनी फ्लाइंग वेज डिफेंस और एयरोस्पेस ने पूरी तरह देश में ही डिजाइन और तैयार किया है। यह ड्रोन एक बार में 30 घंटे उड़ान भर सकता है और 3,000 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है। इसकी एआई प्रणाली मिशन की योजना से लेकर टारगेटिंग और स्वॉर्म ऑपरेशन सबकुछ खुद संभाल लेती है।

Exit mobile version