Site icon Khabribox

स्लोवाकिया में गूंजा भारत का नाम: स्लोवाकिया में पीएम नरेंद्र मोदी को मिला ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’, 140 करोड़ भारतीयों को किया समर्पित

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी द्वारा सम्मानित किया गया है।

किया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वहाँ का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ प्रदान किया गया है। वह यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए आभार जताते हुए इसे भारत के 140 करोड़ लोगों और दोनों देशों की अटूट दोस्ती को समर्पित किया।

व्यापारिक और नीतिगत बैठक

यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो के साथ मिलकर वहाँ के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की। जिसमें रेलवे, रक्षा, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा (परमाणु ऊर्जा सहित), आईटी और स्वास्थ्य सेवा शामिल रहें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, पीएम मोदी ने भारत में हुए बड़े सुधारों और ‘शांति’ एक्ट जैसी नीतिगत पहलों पर जोर दिया और स्लोवाक कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया।


योग शिविर में लिया हिस्सा

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक योग शिविर में हिस्सा लिया, जहाँ स्लोवाकिया के युवाओं ने योग का प्रदर्शन किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई।

Exit mobile version