April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

भारत की नौसेना शक़्ति में होगी बढ़त, रक्षा मंत्रालय ने 43 हजार की लागत की 6 पनडुब्बियों के निर्माण की परियोजना को दी मंजूरी

भारत की नौसेना शक़्ति बढ़ने वाली है। जी हां भारत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हिंद महासागर में चीन से मिल रही चुनौतियों के बीच शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 6 नई स्टेल्थ-पनडुब्बियों के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया।

रक्षा मंत्रालय ने परियोजना को दी मंजूरी-

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए करीब 43000 करोड़ रुपए की लागत से 6 पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए करीब 6800 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न सैन्य हथियारों और उपकरणों की खरीद संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना में 43,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से अत्याधुनिक प्रणोदन प्रणाली से युक्त छह पारंपरिक पनडुब्बियों का देश में निर्माण किया जाएगा।

मेक इन इंडिया की सबसे बड़ी परियोजना-

अब भारत की नौसेना शक़्ति की ताकत और बढ़ जाएगी।यह सबसे बड़ी ‘मेक इन इंडिया’ परियोजनाओं में से एक होगी और भारत में पनडुब्बी के निर्माण के लिए प्रौद्योगिकी और औद्योगिक ढांचे को बढ़ावा मिलेगा। मंत्रालय ने कहा कि परियोजना से आयात पर निर्भरता घटेगी और देशी स्रोतों से आपूर्ति पर निर्भरता बढ़ेगी और आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी।