देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में 09 ठिकानों पर हमला किया।
भारत का मिशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने मंगलवार की आधी रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। जिसमे भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। जिसे भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। जिसमे 7 मई को 1:45 बजे के करीब सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला किया गया। इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इन ठिकानों पर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के 900 आतंकियों को निशाना बनाया गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 100 से ज्यादा आतंकी के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। संख्या बढ़ भी सकती है।
पहलगाम हमले का बदला
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी। भारत की यह बड़ी कार्यवाही बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मासूम सैलानियों ने अपनी जान गंवाई थी।
पहलगाम हमले के बाद सेना की प्रेस ब्रीफिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सशस्त्र बलों की स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं। जिसमे कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पूरी जानकारी साझा की।
📌📌📌प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले एयर स्ट्राइक का वीडियो प्ले किया गया। कुल 2 मिनट वीडियो चला।
📌📌📌भारतीय सेना ने कहा कि आतंक की कमर तोड़नी जरूरी था इसलिए ये हमला किया गया।
📌📌📌बताया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सबसे पहला सवाई नाला मुजफ्फराबाद में लश्कर का ट्रेनिंग सेंटर था। सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकियों ने यहीं ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने कहा कि सेना ने इसी ट्रेनिंग सेंटर को तबाह किया।
📌📌📌ऑपरेशन सिंदूर के लिए इन लक्ष्यों का चयन विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर हुआ। इसमें यह ध्यान रखा गया कि रिहाइशी इलाकों और आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचे।
📌📌📌’ऑपरेशन सिंदूर’ रात एक बजकर पांच मिनट और एक बजकर 30 मिनट के बीच चलाया गया। इस दौरान आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
📌📌📌पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय पर्यटकों के परिजनों को न्याय देने के लिए यह ऑपरेशन हुआ।
📌📌📌सेना ने पाकिस्तान के 100 किलोमीटर अंदर मिसाइल हमले किए और नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया।
📌📌📌भारत की स्ट्राइक की जद में पीओके में पांच और पाकिस्तान में चार आतंकी ठिकाने आए।
📌📌📌पाकिस्तान में तीन दशकों से टेरेरिस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है। ऑपरेशन में रिक्रूटमेंट सेंटर, ट्रेनिंग एरिया और लॉन्च पैड्स को तबाह किया गया है, जो पाकिस्तान और पीओजेके में फैले हैं।
📌📌📌विदेश सचिव ने कहा- हमने आतंकियों को रोकने के लिए अपने अधिकार का इस्तेमला किया। यह कार्रवाई बेहद नपी-तुली और जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से की गई है।
📌📌📌विदेश सचिव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को लश्कर से संबंधित पाकिस्तानी और पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों ने भारतीय पर्यटकों पर हमला किया। आतंकियों ने 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी। देश में 26/11 के बाद यह आतंक की सबसे बड़ी घटना है।