देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के 19 वर्षीय विश्व शतरंज चैम्पियन डी. गुकेश ने रैपिड ने नया रिकॉर्ड रचा है।
कल होगा समापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रोएशिया के ज़ाग्रेब शहर में सुपरयूनाइटेड रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट चल रहा है। जिसमें भारत के 19 वर्षीय विश्व शतरंज चैम्पियन डी. गुकेश ने रैपिड खिताब जीता है। यह टूर्नामेंट ग्रैंड चेस टूर 2025 का हिस्सा है। गुकेश ने रैपिड प्रारूप में 18 में से 14 अंक अर्जित करके यह खिताब जीता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें पहले राउंड में पोलैंड के जान-क्ज़ीष्टॉफ़ डूडा से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार पांच मुकाबले जीत लिए। वहीं इस टूर्नामेंट का ब्लिट्ज चरण आज शनिवार से शुरू होगा और 6 जुलाई को समाप्त होगा। रैपिड और ब्लिट्ज – दोनों प्रारूपों से अर्जित अंकों के आधार पर कुल विजेता का फैसला होगा।