देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।आम जनता के लिए एक जरूरी खबर है।
पेट्रोल डीजल में बढ़ोतरी
आज शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद ईंधन के दामों में हुए इस बदलाव को ‘महंगाई बम’ के रूप में देखा जा रहा है। जिसमें राजधानी दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की कीमत ₹94.77 से बढ़कर अब ₹97.91 प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल अब ₹90.78 प्रति लीटर के भाव पर बिकेगा।
• पेट्रोल में बढ़ोतरी: ₹3.14 प्रति लीटर
• डीजल में बढ़ोतरी: ₹3.11 प्रति लीटर
• प्रीमियम पेट्रोल: अब ₹105.14 से ₹107.14 प्रति लीटर के बीच उपलब्ध होगा।
प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर)
• दिल्ली: पेट्रोल ₹97.91, डीजल ₹ 90.78
• मुंबई: पेट्रोल ₹106.54, डीजल ₹ 98
• कोलकाता: पेट्रोल ₹108.94, डीजल ₹95.13
• चेन्नई: पेट्रोल ₹103.67, डीजल ₹95.25
• बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.84, डीजल ₹88.93
• नोएडा: पेट्रोल ₹97.83, डीजल ₹90.96
• जयपुर: पेट्रोल ₹108.49, डीजल ₹94.72