Site icon Khabribox

जनता को महंगाई का झटका: देश में चौथी बार आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नई कीमतें

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश की राजधानी में आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है।

पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज चौथी बार भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस नए इजाफे के बाद वाहन ईंधन के दाम अब तक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। आज डीजल में 2.71 रुपये और पेट्रोल में 2.61 रुपये का इजाफा हुआ है। 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई।
ताजा संशोधन के बाद ईंधन की कीमतों में सीधा बड़ा उछाल आया है:
• ​डीजल: 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ।
• ​पेट्रोल: 2.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।
इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में आज से नई दरें इस प्रकार लागू होंगी:
• ​पेट्रोल: 102.12 रुपये प्रति लीटर
• ​डीजल: 95.20 रुपये प्रति लीटर

आम जनता पर असर
लगातार हो रही इस बढ़ोतरी के कारण न केवल वाहन चालकों की जेब पर असर पड़ रहा है, बल्कि माल ढुलाई महंगी होने से आने वाले दिनों में आम जरूरत की चीजों की कीमतें भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version