Site icon Khabribox

इंस्टाग्राम की बढ़ी लोकप्रियता, बना दुनिया में नंबर-वन ऐप

आज के समय में तेजी से सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ा हैं। हर उम्र के लोगों द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्म है- फेसबुक,  X, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट आदि।

2020 के बाद से ज्यादा बढ़ी इंस्टाग्राम की लोकप्रियता

जिसमें इंस्टाग्राम सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला प्लेटफार्म बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्टाग्राम फेसबुक और टिकटाॅक दोनों ऐप्स को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गया है। सेंसर टावर की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में इंस्टाग्राम के डाउनलोड में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साल 2023 में इंस्टाग्राम ऐप को 76.7 करोड़ बार डाउनलोड किया गया, जो एक साल पहले यानी 2022 की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा है। वहीं इंस्टाग्राम रील्स की वजह से भी काफी पाॅपुलर हो गया है। हालांकि भारत सरकार ने साल 2020 में टिकटॉक को बैन कर दिया था। जिसके बाद इंस्टाग्राम का काफी तेजी से बढ़ा हैं। वहीं कुछ देशों में टिकटॉक के बैन होने के चलते इंस्टाग्राम को फायदा हुआ है।

Exit mobile version