Site icon Khabribox

अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता: कल होगा अल्मोड़ा तथा पिथौरागढ़ के मध्य फाइनल मुकाबला

स्थानीय स्टेडियम में आयोजित सोबन सिंह जीना विश्व्विद्यालय की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में लोहाघाट महाविद्यालय ने  पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22:01 ओवर में 120 रन बनाए जिसमें मनोज सामंत ने 45 गेंदों में 56 रन तथा संदीप जोशी ने 24 गेंदों में 14 रन का योगदान रहा । पिथौरागढ़ की ओर से लक्ष्य देउपा ने 4 व प्रतीक्षित ने 2-2 विकेट लिए ।

पिथौरागढ़ ने जीत दर्ज की

121 रनों का लक्ष्य लेते हुए पिथौरागढ़ की टीम ने 14: 02 ओवर में 07 विकेट खोकर जीत दर्ज की जिसमें कौशल उप्रेती ने 24 और सौरभ बिष्ट ने 24 रनों का योगदान दिया । लोहाघाट की ओर से मनमोहन ने 3 विमल ने 2 विकेट लिए ।

उपस्थित रहे

मैच के अंपायर नरेंद्र सिंह भंडारी  मौलिक महर, तथा स्कोरर रक्षित रावत ऑनलाइन स्कोरर, कमलेश व चेतन बिष्ट रहे । इस अवसर पर चयनकर्ता आशीष सिंह व राहुल पवार, नीरज सौन, श्याम भट्ट,  पुष्कर जामियाल, डॉ नंदन कार्की, अतुल अधिकारी, योगेन्द्र सिंह प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।

कल होगा फाइनल मुकाबला

आयोजक सचिव श्री लियाकत अली द्वारा जानकारी दी गयी है कि कल  अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ परिसरों की टीम  के बीच फाइनल मैच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा  ।

Exit mobile version