Site icon Khabribox

युवाओं के लिए DRDO में इंटर्नशिप का मौका, यहां देखें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से अंडर ग्रेजुएट (इंजीनियरिंग) और पोस्ट ग्रेजुएट (इंजीनियरिंग/फिजिकल साइंस) विषय में अध्ययनरत छात्रों के लिए डीआरडीओ की ओर से एक प्रमुख पहल की शुरुआत की गई है।

इतने उम्मीदवारों का होगा चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अंडरग्रेजुएट में (इंजीनियरिंग) पोस्ट ग्रेजुएट में (इंजीनियरिंग/फिजिकल साइंस) के छात्र डीआरडीओ की पेड इंटर्नशिप में शामिल हो सकते हैं। इस इंटर्नशिप के तहत कुल 165 इंटर्न का चयन किया जाएगा। इस इंटर्नशिप प्रोग्राम की अवधि छह माह निर्धारित की गई है। इस इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक इंजीनियरिंग में अंतिम वर्ष या स्नातकोत्तर इंजीनियरिंग/फिजिकल साइंस में अंतिम वर्ष का छात्र होना चाहिए।

देखें वेबसाइट

इंटर्नशिप से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in विजिट कर सकते हैं। इस इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। साथ ही 26 जुलाई, 2025 को इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवार 01 अगस्त से डीआरडीओ की इस इंटर्नशिप में शामिल होंगे।

Exit mobile version