Site icon Khabribox

IPL 2022: आरसीबी के नए कप्तान के नाम का ऐलान, फाफ डुप्लेसिस विराट कोहली की लेंगे जगह


आईपीएल 2022 जल्द शुरू होने वाला है। जिसका शेड्यूल भी जारी हो गया है। इस बार आईपीएल में 10 टीमें खेलेंगी।

विराट कोहली की जगह डुप्लेसिस करेंगे कप्तानी-

इसी बीच एक खबर सामने आई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आखिरकार अपने नए कप्तान के नाम का एलान कर दिया है। आरसीबी ने दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस को टीम का नया कप्तान बनाया है। अब फाफ डुप्लेसिस विराट कोहली की जगह कप्तानी करेंगे।

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के रहे सदस्य-

पिछले साल आईपीएल के दूसरे फेज से ठीक पहले विराट कोहली ने यह कहा था कि वे अगले सीजन से आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी नहीं करेंगे।  विराट कोहली के बाद फाफ डुप्लेसिस आरसीबी के सातवें कप्तान होंगे। इससे पहले फाफ डुप्लेसिस लंबे समय तक चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के सदस्य रहे हैं।

Exit mobile version