आज 26 मार्च 2022 है। आज से आईपीएल का आगाज होने वाला है। यह आईपीएल 2022 का 15वां सीजन है।
फैंस स्टेडियम में जाकर ले सकते हैं आईपीएल का रोमांच-
आज आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। इस बार फैंस भी स्टेडियम में जाकर आईपीएल का रोमांच देख सकते हैं। अभी महाराष्ट्र सरकार की ओर से सिर्फ दर्शक क्षमता के 25 फीसदी फैंस के आने की अनुमति है।
समय अवधि-
इस टूर्नामेंट में 12 ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) होंगे और इन दिनों में पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम का मैच साढ़े सात बजे शुरू होगा।