Site icon Khabribox

आईपीएल 2022: आज‌ सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होगा रोचक मुकाबला, देखें शेड्यूल

आज 22 मई 2022 है। यह आईपीएल 2022 का 15वां सीजन है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आगाज 26 मार्च से हो गया है। इस बार 2 नई टीमें आईपीएल का हिस्सा हैं। ऐसे में इस बार लीग मैचों के दौरान कुल 70 मैच खेले जाएंगे।

आईपीएल में आज का मैच-

आईपीएल के इस 15वें सीजन में अब आईपीएल 2022 का 70 मैच खेला जायेगा। यह मैच सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जायेगा। इस मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम के कप्तान केन विलियमसन और पंजाब किंग्स की टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल हैं।

यह टीम भिड़ेगी-

यह मैच सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जायेगा। यह मैच शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर चालू होगा, जिसका टॉस मैच से ठीक 30 मिनट पहले यानि 7 बजे किया जायेगा।

Exit mobile version