Site icon Khabribox

IPL 2024: आज लखनऊ सुपरजायंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स, देखें शेड्यूल

आज 19 अप्रैल 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 19 अप्रैल 2024 को एक मैच खेला जाएगा।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का यह मैच आज लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

कल कौन जीता

चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर गुरुवार 18 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 9 रन से जीत हासिल की।

Exit mobile version