Site icon Khabribox

IPL 2024: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स, देखें शेड्यूल

आज 18 मई 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 18 मई 2024 को एक मैच खेला जाएगा।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का यह मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेला जाएगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

कल कौन जीता

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के अपने आखिरी मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन खेले गए 14 मुकाबलों में मुंबई की टीम को सिर्फ चार मैच में ही जीत मिली है। 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी और मुकाबले को 18 रनों से हार गई।

Exit mobile version