Site icon Khabribox

IPL 2024: आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस, देखें शेड्यूल

आज 24 अप्रैल 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 24 अप्रैल 2024 को एक मैच खेला जाएगा।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का यह मैच आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

कल कौन जीता

लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में पटखनी दे दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई को 6 विकेट से हराकर अपनी स्थिति प्लेऑफ में मजबूत कर ली है। चेन्नई ने चार विकेट पर 210 रन बनाए थे।

Exit mobile version