Site icon Khabribox

IPL 2024: आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, देखें शेड्यूल

आज 03 अप्रैल 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 03 अप्रैल 2024 को एक मैच खेला जाएगा।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का यह मैच आज 03 अप्रैल 2024 को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

कल का मैच कौन जीता

आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया और लखनऊ ने 28 रनों के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस सीजन में लखनऊ की टीम ने अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। आरसीबी को सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

Exit mobile version