Site icon Khabribox

IPL 2024: आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी लखनऊ सुपरजायंट्स, देखें शेड्यूल

आज 17 मई 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 17 मई 2024 को एक मैच खेला जाएगा।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का यह मैच आज मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेला जाएगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

कल कौन जीता

गुरुवार (16 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मुकाबला होना था, जो बारिश के कारण बगैर टॉस के ही रद्द हो गया। इस नतीजे के कारण दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया। इस तरह यह बारिश पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम के लिए वरदान साबित हुए। मैच धुलते ही SRH टीम की प्लेऑफ में एंट्री हो गई।

Exit mobile version