Site icon Khabribox

IPL 2024: आज लखनऊ सुपरजायंट्स से भिड़ेंगी मुंबई इंडियंस, देखें शेड्यूल

आज 30 अप्रैल 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 30 अप्रैल 2024 को एक मैच खेला जाएगा।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का यह मैच आज लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

कल कौन जीता

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-47 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 7 विकेट से हरा दिया। सोमवार (29 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने मेजबान टीम को जीत के लिए 154 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 16.3 ओवर्स में ही हासिल कर लिया।

Exit mobile version