Site icon Khabribox

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, देखें शेड्यूल

आज 27 मार्च 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। बीसीसीआई ने लोकसभा चुनाव के चलते सिर्फ 21 दिन का शेड्यूल ही जारी किया था। जिसके बाद अब आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 27 मार्च 2024 को एक मैच खेला जाएगा। आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 8वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 27 मार्च को खेला जाना है।दोनों टीम इस सीजन अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

कल का मैच कौन जीता

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इस सीजन में भी अब तक खेले गए दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। चेन्नई ने लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया। गुजरात को 63 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version