Site icon Khabribox

IPL 2024 Qualifier-2: आज इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा क्वालीफायर-2, देखें शेड्यूल

आज 24 मई 2024 है। आईपीएल समापन की ओर है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू हुआ। जो 26 मई को समाप्त होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 24 मई 2024 को आईपीएल 2024 का क्वालीफायर 2 मैच होगा। क्वालीफायर-2 में क्वालीफायर-1 मैच हारने वाली टीम और एलिमिनेटर मैच को जीतने वाली टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आज 24 मई को क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से राजस्थान की टीम भिड़ेगी । मैच जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबले में रविवार (26 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा।

Exit mobile version