Site icon Khabribox

IPL 2024: आज मुंबई इंडियन्स से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स, देखें शेड्यूल

आज 01 अप्रैल 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 01 अप्रैल 2024 को एक मैच खेला जाएगा।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का यह मैच आज 01 अप्रैल 2024 को मुंबई इंडियन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई में यह मैच खेला जाएगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

कल के मैच के मुकाबले

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में चेन्नई को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए दिल्ली ने 5 विकेट पर 191 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 6 विकेट पर 171 का स्कोर हासिल किया। दोपहर में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया।

Exit mobile version