Site icon Khabribox

IPL 2024: आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, देखें शेड्यूल

आज 29 मार्च 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 29 मार्च 2024 को एक मैच खेला जाएगा।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 10वां मैच आज 29 मार्च 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

कल का मैच कौन जीता

आईपीएल में इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज की है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12 रनों के करीबी अंतर से हराया।

Exit mobile version