Site icon Khabribox

IPL 2024: आज लखनऊ सुपरजायंट्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, देखें शेड्यूल

आज 02 अप्रैल 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 02 अप्रैल 2024 को एक मैच खेला जाएगा।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का यह मैच आज 02 अप्रैल 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

कल मैच कौन जीता

मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार। राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से वानखेड़े में मैच जीता। रियान पराग ने नाबाद अर्धशतक लगाया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने धांसू अंदाज में जीत दर्ज की। जबकि हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम लगातार तीसरा मैच हारी है।

Exit mobile version