Site icon Khabribox

IPL 2024: आज पंजाब किंग्स से भिड़ेगी सनराइज़र्स हैदराबाद, देखें शेड्यूल

आज 09 अप्रैल 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 09 अप्रैल 2024 को एक मैच खेला जाएगा।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का यह मैच आज 09 अप्रैल 2024 को पंजाब किंग्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर, मोहाली में खेला जाएगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

कल का मैच कौन जीता

कल चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। जिसमें सीएसके ने केकेआर को सात विकेट से हराया।

Exit mobile version