Site icon Khabribox

IPL 2024: आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच होगा आईपीएल का पहला मुकाबला, देखें शेड्यूल

आज 22 मार्च 2024 है। आज से आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आज आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। बीसीसीआई ने 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का ही अभी शेड्यूल जारी किया है। लोकसभा चुनाव के चलते सिर्फ 21 दिन का शेड्यूल ही जारी किया गया है।

इन दो टीमों का होगा मुकाबला

पहले मुकाबले में महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम होगी। आज 22 मार्च 2024, शुक्रवार को आईपीएल में पहला मैच खेला जायेगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला आज 22 मार्च को बैंगलोर के एन. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा‌। इसमें चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस होंगे।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

Exit mobile version