आज 28 अप्रैल 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
इन टीमों का होगा मुकाबला
आज 28 अप्रैल 2024 को दो मैच खेले जाएंगे।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का पहला मैच आज गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।
मैच का समय
मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।
कल कौन जीता
आईपीएल के 17वें सीजन में शनिवार (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच धांसू मैच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम जीती। इसके अलावा आईपीएल 2024 का 44वां मुकाबला शनिवार (27 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की टीम सीजन की अपनी 8वीं सफलता प्राप्त करने में कामयाब रही।