Site icon Khabribox

IPL 2024: आज खेले जाएंगे दो-दो मुकाबलें, देखें शेड्यूल

आज 14 अप्रैल 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 14 अप्रैल 2024 को दो मैच खेले जाएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का पहला मैच दोपहर में आज कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स के बीचईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेला जाएगा। इसके बाद शाम को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में मैच खेला जाएगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

कल कौन जीता

राजस्थान रॉयल्स वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 का 27वां मुकाबल शनिवार 13 अप्रैल की रात चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में आरआर ने पीबीकेएस को 3 विकेट से पटखनी देकर सीजन का 5वां मुकाबला जीता

Exit mobile version