Site icon Khabribox

IPL 2024: आज खेलें जाएंगे दो मुकाबलें, देखें शेड्यूल

आज 19 मई 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, टूर्नामेंट का फाइनल रविवार 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इन टीमों का होगा मुकाबला

आज 19 मई 2024 को दो मैच खेले जाएंगे।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का पहला मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

कल कौन जीता

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के शनिवार 18 मई, 2024 को खेले गए 68वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन के अंतर से मात देकर प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया। जबकि सीएसके का सफर समाप्त हो गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को आईपीएल 2024 के 68वें मैच में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के सामने 219 रन का लक्ष्‍य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। 

Exit mobile version