Site icon Khabribox

IPL 2024: आज खेलें जाएंगे दो-दो मुकाबले, देखें शेड्यूल

आज 23 मार्च 2024 है। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू हुआ है। बीसीसीआई ने लोकसभा चुनाव के चलते सिर्फ 21 दिन का शेड्यूल ही जारी किया गया है। 2024 का आईपीएल सीज़न 22 मार्च से शुरू होकर 29 मई को समाप्त होगा, जिसमें पूरे भारत में विभिन्न स्थानों पर 74 मैच खेले जाएंगे, जिसका समापन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रैंड फिनाले के साथ होगा।

इन  टीमों का होगा मुकाबला

आज 23 मार्च 2024 को दो-दो मैच खेले जाने हैं। दिन का पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा। आज पहला मैच पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मोहाली में होगा। वहीं, दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता में खेला जाएगा।

मैच का समय

मैच भारतीय समय के अनुसार आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछाला जाएगा। वहीं, दिन के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

सीएसके ने जीता पहला मुकाबला

बीते कल शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के शुरुआती मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टक्कर हुई। इस मैच में सीएसके ने छह विकेट से शानदार जीत हासिल की।

Exit mobile version