Site icon Khabribox

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बड़ा धमाका, रचा इतिहास, हिलाया रिकॉर्डबुक, छोटी उम्र में बनाएं इतने कीर्तिमान

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट लीग आईपीएल जारी है। जिसमे सभी टीमों के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। जिसमे एक ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने छोटी उम्र में आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया है।

छोटी उम्र में बड़ा रिकॉर्ड

हम बात कर रहे हैं आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से खेल रहें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। जिसमे वैभव ने नया इतिहास रचा है। वैभव सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा है। कम उम्र में टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड अब वैभव के नाम आ गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विजय जोल के नाम था। वैभव ने 14 साल 32 दिन में फिफ्टी ठोकी है।

सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय बनें वैभव‌

रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव ने 38 गेंदों पर सात चौके और 11 छक्कों की मदद से 101 रनों की पारी खेली। जिसके बाद वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनसे आगे केवल वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं।
वैभव इसी के साथ आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय बन गए हैं।

Exit mobile version