Site icon Khabribox

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को इतने रनों से हराया, डेवाल्ड ब्रेविस और डेवोन कॉनवे ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन चल रहा है।

आज कौन जीता

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 67वें मैच में आज रविवार (25 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई। जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। डेवाल्ड ब्रेविस और डेवोन कॉनवे की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 230 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम 18.3 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही सीएसके ने जीटी को 83 रनों से हराया। गुजरात ने इस तरह लगातार दो मैच गंवाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवाल्ड ब्रेविस (57 रन) और डेवोन कॉन्वे (52 रन) के अर्धशतकों से गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पांच विकेट पर 230 रन बनाए। वहीं गुजरात से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि अरशद खान ने 20, शाहरुख खान ने 19, राहुल तेवतिया ने 14, कप्तान शुभमन गिल ने 13 और राशिद खान ने 12 रन बनाए।

Exit mobile version