Site icon Khabribox

IPL 2025: आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगी भिड़ंत, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इनके बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 16 अप्रैल, बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रनों से हरा दिया। पंजाब ने कोलकाता को जीत के लिए सिर्फ 112 रनों का लक्ष्य दिया था। केकेआर की टीम यह भी न बना सकी। केकेआर की टीम 112 रनों के लक्ष्य के जवाब में सिर्फ 95 रन पर ढेर हो गई। केकेआर को सबसे बड़ा झटका युजवेंद्र चहल ने दिया। चहल को इस मुकाबले के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवरों में महज 28 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके साथ ही पंजाब की टीम 10 टीमों की अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। कोलकाता को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है और वो छठे नंबर पर है।

Exit mobile version