Site icon Khabribox

IPL 2025: आज गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगी भिड़ंत, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इनके बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 9 अप्रैल, बुधवार को गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 18 रन से हराकर जीत दर्ज की है। मंगलवार को मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर सिर्फ 201 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में 24 साल के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या (102 रन, 7 चौके, 9 छक्के) ने विस्फोटक शतक लगाकर वाह वाही लूट ली और टीम को 219 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इसके साथ ही चेन्नई को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version