Site icon Khabribox

IPL 2025: आज कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगी भिड़ंत, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला जारी है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जा रहें हैं। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इनके बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 7 मई, बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा‌। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

बीते कल मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला खेला गया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 155 रन बनाए। बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। जिसमे गुजरात को डीएलएस नियम से 3 विकेट से जीत मिली। इसके साथ ही आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

Exit mobile version