देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला जारी है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जा रहें हैं। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।
आज इनके बीच होगी भिड़ंत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 28 अप्रैल, सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला जयपुर में खेला जाएगा।
इतने बजे से शुरू होगा मैच
आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।
कल कौन जीता
आईपीएल 2025 के 46वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमे आरसीबी ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। आरसीबी के लिए विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने अर्धशतकीय पारियां खेली। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 163 रनों टारगेट हासिल कर लिया। इसके साथ ही इस सीजन में अपनी सातवीं जीत दर्ज करने के बाद आरसीबी ने अंक तालिका में पहला स्थान बना लिया है।