Site icon Khabribox

IPL 2025: आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी भिड़ंत, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला जारी है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जा रहें हैं। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इनके बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 1 मई, गुरुवार को‌ राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह जयपुर चेन्नई में खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 49वें मैच में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमे पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराया। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स 19.2 ओवर में 190 पर ऑल आउट हो गई। पंजाब किंग्स ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाए और चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। जिसके बाद 10 में से आठ मुकाबले गंवा चुकी चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। जबकि पंजाब तीन स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Exit mobile version