Site icon Khabribox

IPL 2025: आरसीबी का 18 साल का इंतजार हुआ खत्म, पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार जीता आईपीएल का खिताब

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का समापन हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन समाप्त हो गया है। आईपीएल 2025 का फाइनल तीन जून को खेला गया। इसके साथ ही आईपीएल 18वां सीजन को नयी चैंपियन टीम भी मिल गई है।

आरसीबी बनीं चैंपियन

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स (RCB vs PBKS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमे टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने पंजाब के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए जिसमें उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया और तीन चौके मारे। उनके अलावा रजत पाटीदार 26 रन बनाने में सफल हुए। पंजाब के लिए अर्शदीप और जेमिसन ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके साथ ही आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया और आइपीएल का खिताब अपने नाम किया। बेंगलुरु जब जीत के करीब थी तो विराट कोहली के आंखों में आंसू छलक आए। वह 2008 में आईपीएल की शुरुआत से आरसीबी का हिस्सा हैं।

आरसीबी ने पहली बार जीती आईपीएल ट्रॉफी

इसके साथ ही आरसीबी का 18 साल का इंतजार खत्म हुआ है। पहली बार आरसीबी ने आईपीएल का खिताब जीता है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आईपीएल 2025 की चैंपियन बन गई है। इस जीत के साथ आरसीबी को इनाम के तौर पर 20 करोड़ रुपये दिए गए।

आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम बनी आरसीबी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं। 

Exit mobile version