Site icon Khabribox

IPL 2025: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी भिड़ंत, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इनके बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक मुकाबला खेला जाएगा। आज 10 अप्रैल गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान रॉयल्स के लिए हेटमायर ने सर्वाधिक 52 रन की पारी खेली। इसके साथ ही इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं राजस्थान की टीम सातवें स्थान पर है।

Exit mobile version