Site icon Khabribox

IPL 2026: अभिषेक शर्मा का ‘तूफान’ और गेंदबाजों का ‘कोहराम’, हैदराबाद ने दिल्ली पर दर्ज की एकतरफा जीत





क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

हैदराबाद ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रनों से मैच जीत लिया। 243 रन चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 195 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए नितीश राणा ने 30 गेंद में 57, केएल राहुल ने 23 गेंद में 37 और समीर रिजवी ने 28 गेंद में 41 रन बनाए। हालांकि, ये सभी सिर्फ अपनी टीम की हार का अंतर ही कम कर सके। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बैटिंग में जहां अभिषेक शर्मा ने 135 रनों की पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन चमके। मलिंगा ने 4 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं साकिब हुसैन ने भी शानदार गेंदबाजी की। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रनों की पारी खेली। उन्होंने 68 गेंद की पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए‌। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी। सनराइजर्स को 7 मैचों में चौथी जीत मिली है। टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली के 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के बाद अब 6 अंक हैं। टीम पांचवें स्थान पर खिसक गई है।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आज आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) की टीमों के बीच मुकाबला होने वाला है। लखनऊ और राजस्थान के बीच होने वाले आज के आईपीएल मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने जा रहा है।

Exit mobile version