Site icon Khabribox

IPL 2026: इकाना में थमा बेंगलुरु का विजयरथ: 6 हार के बाद लखनऊ की शानदार वापसी, RCB को 9 रनों से हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

लखनऊ ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ ने आरसीबी को बेहद रोमांचक मुकाबले में मिचेल मार्श की शतकीय पारी और प्रिंस यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर 9 रन से हरा दिया। लखनऊ को ये जीत इस सीजन में लगातार 6 हार के बाद मिली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच को 19-19 ओवर का कर दिया गया। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए मार्श के शतक की मदद से 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए, लेकिन डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर आरसीबी को जीत के लिए 213 रन का टारगेट मिला। इसके जवाब में आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन ही बना पाई।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित हो रहे हैं, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज सीजन का 51वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) की भिड़ंत होने वाली है। इस मैच में दिल्ली की टीम मेजबान होगी। 

Exit mobile version