Site icon Khabribox

IPL 2026: दिल्ली ने पिछली हार का लिया बदला, पंजाब को हराया, रन चेज का नया रिकॉर्ड, 3 विकेट से मारी बाजी

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

दिल्ली ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया है। यह पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार है। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब की टीम ने 211 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे DC ने 1 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। जिसमें पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या के अर्धशतक और कूपर कोनोली की तेज पारी की मदद से 210 रनों का स्कोर खड़ा किया और विपक्षी टीम को 211 रनों का लक्ष्य दिया। 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले तीन विकेट मात्र 30 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने स्थिति की संभाला। उन्होंने डेविड मिलर के साथ पांचवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की। डेविड मिलर ने 27 गेदों में 51 रन बनाए वहीं, अक्षर पटेल भी 30 गेंदों में 56 रन बनाकर पवेलियल लौटे। अंत में आशुतोष शर्मा- माधव तिवारी और आकिब नबी डार ने दिल्ली की जीत सुनिश्चित की। दिल्ली कैपिटल्स ने इस लक्ष्य को 19 ओवर में ही 216 रन बनाकर हासिल कर लिया।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं। केकेआर के लिए फिन एलन ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर मैच को पूरी तरह से दिल्ली की मुंह से छीन लिया।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज एक मैच खेला जाएगा। ये मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होना है। दोनों ही टीमों के पाइंट टेबल में 14 अंक हैं, लेकिन इसमें से एक टीम टॉप-2 में है। जबकि दूसरी टीम तीसरे नंबर पर है।

Exit mobile version